श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय में महाराज अग्रसेन की प्रतिमा हुआ भव्य अनावरण।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 17 फरवरी, अग्रोदक गणराज्य के संस्थापक श्री श्री 1008 महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा की स्थापना दिन सोमवार को श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इण्टर कालेज चौखम्भा के प्रांगण मे बाबू बावन दास (वकील साहब) की पुण्य स्मृति में उनके कनिष्ठ पुत्र प्रमुख समाजसेवी, दानवीर श्री प्रकाश अग्रवाल "सर्राफ" द्वारा पूरे धार्मिक विधी-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, तत्पश्चात महाराज अग्रसेन जी के प्रतिमा का अनावरण हुआ, महाराज अग्रसेन के दिव्य स्वरूप को देखकर उपस्थित जनमानस भाव विह्वल होकर आस्था के सागर में गोते लगाने लगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक पंकज अग्रवाल एलआईसी ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि दुनिया को धर्म, संस्कार और अहिंसा का मार्ग बताने वाले परम प्रतापी, अग्रवंश अधिष्ठाता महाराज श्री अग्रसेन की पावन प्रतिमा के अनावरण के साक्षी बन रहे हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियाँ जहाँ प्रगति की भागमभाग मची है, महाराज अग्रसेन के दिखाए पथ और उनके सिद्धांत मील के पत्थर साबित हो सकते हैं। आज हम उस महानायक की प्रतिमा स्थापित कर रहे हैं जिसने आज से हजारों वर्ष पहले प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने और एक दूसरे का सहयोग करते हुए एक नए समृद्धशाली समाज की स्थापना का प्रमाण दुनिया के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने मनुष्य के रूप में जन्म लिया परन्तु वे तो ईश्वरीय अवतार थे।
कार्यक्रम में सत्र वर्ष 2022 - 2025 में विद्यालय के प्रगति एवं विकास में अतुलनीय सहयोग देने वाली 21 विभूतियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रकाश अग्रवाल 'सर्राफ' ने कहा कि हमें महाराज अग्रसेन जी की मूर्ति की स्थापना के माध्यम से समाज को संदेश पहुंचाना है कि समृद्धशाली भारत, समर्थ भारत का सपना महाराज अग्रसेन के सिद्धांत को आत्मसात करके शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन सह प्रबंधक दिनेश कुमार अग्रवाल 'डोरी वाले' ने किया।
समारोह में सभापति संतोष कुमार अग्रवाल 'हरे कृष्ण ज्वेलर्स', उपसभापति अशोक कुमार अग्रवाल 'नाटी इमली', अध्यक्ष बल्लभ दास अग्रवाल 'चम्पालाल', प्रधानमंत्री संतोष कुमार 'कर्णघटा', अनिल कुमार जैन, किशन अग्रवाल, राधा कृष्ण अग्रवाल 'राजू भइया', हेमंत अग्रवाल, भंडार मंत्री राज किशोर चंद्र अग्रवाल, सहायक धर्मशाला मंत्री पवन कुमार मित्तल, सहायक समाज सेवा मंत्री श्रीमती गरिमा टकसाली, प्रधानाचार्य डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिती रही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता अग्रवाल एवं श्रीमती मेनका अग्रवाल ने किया।

