Kashi ka News. विद्यालय का नाम पुनः वीर अब्दुल हमीद किए जाने का स्वागत- राघवेंद्र चौबे

विद्यालय का नाम पुनः वीर अब्दुल हमीद किए जाने का स्वागत- राघवेंद्र चौबे

ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना

वाराणसी। दिनांक 17 फरवरी, परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद विद्यालय का नाम बदलने का वाराणसी के कांग्रेस जनों द्वारा विरोध किए जाने पर पुनः विद्यालय के दिवारों पर वीर अब्दुल हमीद का नाम अंकित किए जाने का महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने इसे स्वागतपूर्ण कदम बताया। कांग्रेसजनों ने नाम बदले जाने पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि जब जन-जन की आवाज अपनी ताकत दिखाती है और अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठाती है तो बदलाव संभव होता है।शासन-प्रशासन ने विद्यालय पर वीर अब्दुल हमीद का नाम फिर से लिख दिया, इससे यह साबित होता है कि अगर लोग एकजुट होकर न्याय की लड़ाई लड़ें तो कोई भी गलत फैसला ज्यादा देर तक टिक नहीं सकता है। वीर अब्दुल हमीद हम सभी के लिए प्रेरणा हैं और उनकी वीरता हमें सिखाती है कि अपने अधिकारों और सम्मान के लिए हमेशा डटे रहना चाहिए। विद्यालय पर नाम पुनः अंकित कर दिया गया है जो स्वागतपूर्ण कदम है।वीर अब्दुल हमीद का नाम बदलने पर हम कांग्रेसजनों के अंदर आक्रोश था। हम कांग्रेसजन इस प्रकरण पर आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध थे।शासन-प्रशासन इस बात को संज्ञान में लेते हुए पुनः नाम अंकित करने का जो कार्य किया हम उसकी तारीफ करते है एव भविष्य में किसी प्रकार कोई छेड़-छाड़ न हो इसकी जवाबदेही भी सरकार को तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व इस प्रकरण पर आपत्ति कर चुके थे। गाजीपुर के कांग्रेसजनों ने भी धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया। हम काशी के कांग्रेसजन मीडिया/सोशल मीडिया/मंडलायुक्त वाराणसी के माध्यम से चेतावनी के रूप में विरोध दर्ज कराया, नतीजा आप सबके सामने है, सरकार को नाम वापस लिखना पड़ा। यह सरकार जितना भी तथ्य को छुपाए, मिटाए वीरों के योगदान को नजर-अंदाज करे पर वीरों की छाप तो अमिट होती है और अमिट ही रहेगी। वीर अब्दुल हमीद के नाम पर चलने वाले विद्यालय का नाम बदले जाने पर हम कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा था कि हम अपने शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा को याद रखना चाहिए कि हमारे महापुरुषों के स्मृतियों से खिलवाड़ उसे बहुत भारी पड़ेगा। परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद अमर रहे, हर भारतीयों के दिलों में वह सदा जीवित रहेगें।