के पी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 17 फरवरी, के पी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल पहाड़िया वाराणसी का रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रविंद्र जायसवाल, स्टांम एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उप्र सरकार व विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह सारनाथ मंडल अध्यक्ष, संजय जयसवाल पार्षद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रबंधक पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया।
कार्यक्रम में उमाशंकर यादव, सुजाता, अनामिका, श्रद्धा, सौम्या, उर्वशी सहित अन्य बच्चों को स्कूल के प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, विनोद कुमार दीक्षित एवं विनय श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन व धन्यवाद विनोद कुमार दीक्षित ने किया
