भारत विकास परिषद 'नीलकंठ' शाखा के अध्यक्ष कमल कुमार सिंह बने।
ब्यूरो चीफ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 17 फरवरी, भारत विकास परिषद "नीलकंठ" शाखा, काशी प्रदेश प्रांत क्षेत्र, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम मड़ौली स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् आगामी सत्र 2025-26 के दायित्वधारियों का प्रान्तीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में कमल कुमार सिंह को अध्यक्ष, संजीव श्रीवास्तव को सचिव व मंजू गौतम को कोषाध्यक्ष चुना गया, वही महिला संयोजिका हेतु गीता सिंह को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन सोनिका गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राकेश मौर्य, प्रियंका मिश्रा, राजीव गुप्ता, रवि प्रकाश बरनवाल, सुनील अग्रहरी, अजय यादव, आनन्द, विशाल कपूर, सतीश सिंह, अमित भार्गव, अनुज भार्गव, श्याम जी सेठ, राम कपूर, प्रवीण श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, यशोदा बरनवाल, सरिता श्रीवास्तव, गरिमा कपूर आदि मौजूद थे।
