Kashi ka News. पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा के कविताओं व होली हास्य चुटकुले पर झूमा मारवाड़ी समाज।

पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा के कविताओं व होली हास्य चुटकुले पर झूमा मारवाड़ी समाज। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 22 मार्च, रंगों के पर्व होली के शुभ अवसर पर मारवाड़ी समाज वाराणसी द्वारा शुक्रवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर सिगरा में किया गया। सर्वप्रथम संस्था द्वारा समाज के लोगों का शहनाई के धून पर होली टोपी पहना कर पुष्प वर्षा इत्र छिड़क कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी, मारवाड़ी समाज के संरक्षक आर के चौधरी, अध्यक्ष प्रदीप तुलचौधरी, प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया, उमाशंकर अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, शक्ति सुरेश तुलस्यान, अजय केजरीवाल, गोविंद केजरीवाल के द्वारा महराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक अजय केजरीवाल, राकेश बजाज, नीरज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि व हास्य कवि कलाकारों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। 

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मारवाड़ी समाज देश हित व राष्ट्र के आर्थिक विकास में व्यापार व उद्योग के स्थापना और संचालन द्वारा अपना बहुमूल्य योगदान देता है, होली रंगो का खुशियों का प्रेम व उमंग का त्यौहार है। मारवाड़ी समाज का उद्देश्य मारवाड़ी समाज के सभी संस्थाओं को साथ लेकर चलना व पूरे मारवाड़ी समाज के उत्थान हेतु बेहतर कार्य करना है। आर के चौधरी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि मारवाड़ी समाज न केवल अपना भरण पोषण करता है अपितु अपने दुकानों तथा फैक्ट्रियों में रोजगार के अनेक अवसर सृजित कर समाज के सामान्य वर्ग की आजीविका भी निर्धारित करता है। आज समय की मांग है कि पूरा मारवाड़ी समाज एकजुट हो, एकसाथ हो, पर्व हमें आपस में जोड़ते हैं, हमारे जीवन में खुशियां लाते हैं। हम सब साथ हो, नित प्रतिदिन उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज व देश हित में नया कार्य करे।

प्रख्यात पदमश्री सुरेंद्र शर्मा, अरुण जेमिनी, संपत शरण, गोविंद राठी एवं राष्ट्रीय स्तर के कवि, कवित्री ने अनेक कविता एंव चुटकुलों को सुना कर कार्यक्रम में चार चांद लगाया एवं अनेक कविताओं पर श्रोताओं को हंसने पर दिवस कर दिया

उमाशंकर अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी समाज के उत्थान व मारवाड़ी समाज के सभी घटकों व वर्गों को साथ लेकर समाज कल्याण व समाज सेवा के अनेक प्रकल्पों पर कार्य कर रहा हैं, इसी कड़ी में आपसी सहयोग प्रेम व सोहार्द को बढ़ावा देने हेतू यह होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रूप में इस रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया गया है। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज, मारवाड़ी महिला संगठन सहित मारवाड़ी समाज के सभी वर्गों को एक साथ एक मंच पर लाकर इस आयोजन को किया गया है।

संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान व प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने मंच से मारवाड़ी समाज के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था निस्वार्थ भावना से मारवाड़ी समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। समाज में बेरोज़गार युवक व युवतियों को उद्योग व नौकरी व दिलाने का कार्य कर रही है। समाज के बच्चों का शादी, विवाह के लिए संस्था बनाई गई है जो काफी सराहनीय है। यह कार्यक्रम 32 वर्ष बाद वाराणसी में मारवाड़ी समाज द्वारा राष्ट्रीय विख्यात हास्य कवियों द्वारा कराया जा रहा है ।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधानमंत्री मनोज जाजोदिया ने किया। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में समाज की काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर होली के एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। कार्यक्रम स्थल पर पधारे सभी समाज के बंधुजनो हेतु चटपटी दिल्ली चाट, केसरिया ठंडाई के साथ स्वादिष्ट व्यंजनकी उत्तम व्यवस्था रही सभी ने उपरोक्त पकवानों का रसास्वादन कर कार्यक्रम का आनंद लिया।

समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक अध्यक्ष आर के चौधरी, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, मनोज जाजोदिया, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, सांस्कृतिक मंत्री अजय यादुका, संजीव शाह, अशोक अग्रवाल शक्ति, हेमदेव अग्रवाल, राम बुबना, मनीष शाह, पवन अग्रवाल, अनुज डीडवानिया, हेमदेव अग्रवाल, विजय मोदी, गोविंद केजरीवाल, राजेन्द्र गोयनका, आनंद अग्रवाल, रिन्कु सुनील धानुका, दीनानाथ झुनझुनवाला, सज़य अग्रवाल अग्गू, प्रायोजक पीडी अग्रवाल, संयोजक अजय केजरीवाल, राकेश बजाज, नीरज अग्रवाल, मनोज बजाज, राजेश तुलस्यान, श्याम बजाज, राजेश अग्रवाल, केशव जालान सहित मारवाड़ी समाज के अनेको पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।