स्व मनीष चौबे को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अर्पित की श्रद्धांजलि।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 26 मार्च, महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, कांग्रेस नेता मनीष चौबे के निधन के उपरांत आज प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी उनके खजुरी स्तिथि आवास पर पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर व स्व.मनीष चौबे के पिता कद्दावर कांग्रेस नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चौबे से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किए। तत्पश्चात नेताद्वय ने स्व मनीष चौबे की पत्नी अभिलाषा चौबे व पुत्र देवांश चौबे व उनके छोटे भाई मयंक चौबे से भी मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किए।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मनीष चौबे का असमय निधन होना हम सबकी व कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। सतीश चौबे का परिवार कांग्रेस का स्तम्भ है, यह लोग पीढ़ियों से कांग्रेस परिवार के लिए कार्य कर रहे है व समर्पित रूप से कांग्रेस से जुड़े है।मनीष चौबे की पहचान युवा नेता व व्यापारी नेता के रूप में रही है उनका असमय जाना हृदय विदारक घटना है, बाबा विश्वनाथ मृत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे व शोकाकुल परिजनों को यह अपार कष्ट सहने का संबल प्रदान करे।
राष्ट्रीय सचिव /सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी ने कहा कि महानगर उपाध्यक्ष मनीष चौबे का असमय निधन बहुत दुःखद घटना है, वह पार्टी के समर्पित योद्धा थे, लगातार उनकी सक्रियता ही उनकी लोकप्रियता रही उनका निधन उनके परिवार के लिए, उनके शुभचिंतकों के लिए, पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है, ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करे व शोकाकुल परिजनों को यह अपार कष्ट सहने हेतु संबल प्रदान करे।
उक्त मौके पर प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू, पंकज सोनकर, डॉ राजेश गुप्ता, दिलीप चौबे, रोहित दुबे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।