अग्रवाल समाज द्वारा "एक शाम सनातन के नाम" भजन-संध्या का आयोजन।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 24 मार्च, अग्रवाल समाज ने रविवार को एक शाम सनातन के नाम भजन संध्या का आयोजन महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में किया।
कार्यक्रम में पंजाब से पधारे भजन गायन गुनीश एवं गुलशन धीमान ने रामचरित मानस, रामायण प्रसंग एवं सनातनी संस्कृति आधारित भक्ति गीतों को सुनाकर पूरे वातावरण को जय श्री राम के नारे से गुजायमान कर दिया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के हजारों अग्रबंधुओं ने पीले वस्त्र धारण कर सपरिवार भजनों को एक स्वर में गाया और सनातन धर्म की जय का उदघोष किया।
गणेश वंदना से भजन की शुरुआत हुईं। "सेवक नहीं है हनुमान के जैसा दाता नहीं श्री राम के जैसा" "श्री राम जी सेना चली" "सजा दो घर को गुलशन सा मेरे प्रभु श्री राम आये हैं"।
तबले पर शिवम जायसवाल, नाल कैलाश जायसवाल, कीबोर्ड राकेश, बैंजो पर शंकर ढोल पर सत्यम ने संगत किया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराज श्री अग्रसेन भगवान राम के पुत्र कुश के 34वीं पीढ़ी के वंशज थे। वह सनातनी संस्कृति एवं भगवान श्री राम के प्रवर्तक एवं अहिंसा के पुजारी थे। समस्त अग्रवाल बंधु महाराज अग्रसेन के सिद्धांत प्रगतिशील मार्ग का अनुकरण करते हुए देश को सशक्त एवं आर्थिक महाशक्ति बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। उनके सिद्धांतों पर चलकर सम्पूर्ण भारत के अग्रवाल समाज द्वारा धर्म के प्रचार प्रसार के लिए लगभग 15000 मंदिर तीर्थस्थल एवं गोशालाएं संचालित की जा रहीं हैं। अग्रवाल समाज ने भारत के आर्थिक विकास एवं उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल ने महाराज श्री अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया।
अतिथियों का स्वागत शशिबाला शाह ने टीका लगाकर किया। समाज के विकास पर चर्चा सलिल अग्रवाल, संचालन दीपक अग्रवाल 'लायन' संयोजन एवं परिचय पूर्व रोटरी गवर्नर संजय अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन अतुल अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर नीरज अग्रवाल अरुण अग्रवाल रुद्रा, आरसी जैन, गौरव अग्रवाल सीए, नारायण अग्रवाल सीए, रंजना अग्रवाल, डॉ रचना अग्रवाल, डॉ मधु अग्रवाल, डॉ रूबी शाह, डॉ रितू गर्ग, अर्चना अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, शालिनी शाह, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनीष गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संतोष अस्सी, अतुल गोयल, गोविन्द अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अरविन्द जैन सहित हजारों अग्रबंधु परिवार सहित उपस्थित रहें।
