Kashi ka News. वाराणसी में भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का होगा आयोजन ।

 वाराणसी में भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का होगा आयोजन। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 24 मार्च, वाराणसी व्यापार मंडल एवं हिन्दू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वाधान में लहुराबीर में हिन्दू संगठनो की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में करीब दस संगठनों के 35 हिन्दुत्ववादी सस्दयों ने सहभागिता रही। जिसमें रामराज्य के लक्ष्य को साकार करने हिन्दू समाज में एकता की उद्देश्य से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य ‘हिन्दू एकता शोभायात्रा’ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

यह शोभायात्रा मैदागिन चौराहे से आरंभ होकर नीचीबाग, चौक, बासफाटक, दशाश्‍वमेध चौराहे से होते हुए चितरंजन पार्क में जाकर संपन्न होगी। बैठक को संबोधित करते हुए वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि वाराणसी व्यापार मंडल की ओर से यहां के अधिकाधिक हिन्दू संस्थाएं, व्यापार मंडल, हिन्दुत्वनिष्ठ लोगों को संपर्क कर इस शोभायात्रा में हम सहभागी करेंगे। हिन्दू जनजागृति समिति के उत्तर प्रदेश तथा बिहार के समन्वयक विश्‍वनाथ कुलकर्णी ने बताया कि अयोध्या में श्रीरामलला की स्थापना, श्रीराम राज्य के अवतरण का संकेत है। इस शोभायात्रा में हम सभी संगठित होकर रामराज्य के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्प लेंगे। 

इस बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के महामंत्री कबींद्र जायसवाल, इगलिशिया व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, लहुराबीर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश, विद्यापीठ व्यापार मंडल अध्यक्ष एस एम बहल, बरेका व्यापार मंडल के महामंत्री रमेश सिंह, टाऊन हॉल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, पूर्वांचल आत्मनिर्भर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रिया अग्रवाल, राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं न्याय परिषद के महासचिव अधिवक्ता अरुण कुमार मौर्य, हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, डॉ सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी, अधिवक्ता दीपक कुमार सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह, पथ विक्रेता संघ के संस्थापक आशीष गुप्ता, अधिवक्ता संजीवन यादव एवं हिन्दू जनजागृति समिति के राजन केशरी आदि अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ सहभागी हुए थे।