Kashi ka News कबीर रोड व्यापार मंडल का होली मिलन व दायित्व ग्रहण समारोह सपन्न।

कबीर रोड व्यापार मंडल का होली मिलन व दायित्व ग्रहण समारोह सपन्न। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 23 मार्च, कबीर रोड व्यापार मण्डल वाराणसी के द्वारा संस्था का होली मिलन एवं दायित्व बोध समारोह सरोजा पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दया शंकर मिश्र 'दयालु' के साथ ही वाराणसी के सभी प्रमुख व्यापारी नेताओं की उपस्थिति में कबीर रोड व्यापार मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष कीर्ति प्रकाश पाण्डेय तथा महामंत्री अनुभव जायसवाल सहित सभी पदाधिकारीयों को बधाई के साथ शुभकामनाएँ दी। 

श्री दया शंकर मिश्र 'दयालु गुरु' ने कहा कि काशी में होली का अलग ही महत्व है। यहा के व्यापारी सभी त्योहार बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ मनाते है और होली तो बाबा की नगरी में व्यापारी ही नही प्रत्येक काशीवासी मस्ती में आत्मीयता के साथ मनाता है, हम बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते है कि यहा के व्यापारीयों पर अपनी कृपा दृष्टी हमेशा बनाये रखें। 

व्यापारी नेताओं ने होली की शुभकामनायें देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व का बोध कराते हुए कहा कि आप सभी अपनी पूरी निष्ठा, लगन, ईमानदारी से व्यापारी हित, सामाजिक हित और व्यापार मण्डल की मजबूती तथा स्थायित्व के लिये कार्य करने का संकल्प लें।

समारोह की संचालन कीर्ति प्रकाश पान्डेय, स्वागत अनुभव जायसवाल तथा आभार व धन्यवाद सनी जौहर ने किया।

समारोह में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता राकेश जैन, प्रेम मिश्रा, अजित सिंह बग्गा, प्रमोद अग्रहरी, सनी जौहर, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, डॉ अजय चौरसिया, शिव प्रकाश के साथ ही डॉ एस एस गागुली, ज्ञान प्रकाश शास्त्री, दिलीप नारायण के अलावा कार्यक्रम में शरद श्रीवास्तव, सोहन लाल चौरसिया, विजय प्रकाश सिंह, नन्दलाल विश्वकर्मा, गोविन्द केशरी, अजय जायसवाल, संजय साहू, शोभ नाथ जायसवाल, सोमिल बजाज, राम बाबू गुप्ता, एसके सिंह, सुभाष अग्रहरी, दिपक वैश्य, रवि सेठ, हितेष जायसवाल, कौशल जालान, अजय यादव सन्तोष कुमार उपाध्याय, आदि का सराहनीय योगदान रहा।