समाजसेवी स्व मनीष चौबे को दी गई श्रद्धांजलि।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 22 मार्च, समाजसेवी स्वर्गीय मनीष चौबे को श्रद्धांजलि दी गई जनकल्याण परिषद के तत्वाधान में समाजसेवी स्वर्गीय मनीष चौबे को कैंडल जलाकर लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में श्रद्धांजलि दी गई ।
इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडे ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि 23 मार्च को संस्था के होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है उनके निधन से समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है ।
श्रद्धांजलि देने वालों में डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा, राघवेंद्र चौबे, राजेंद्र गुप्ता, सिद्धनाथ शर्मा, राजेश कुमार सिंह, उदय कुमार श्रीवास्तव, दिनेश दत्त पाठक, नेहरू पांडे, सुनील कुमार गुप्ता, डॉक्टर बनवारी सिंह, मोनी पांडे, मनीष श्रीवास्तव, रणजीत मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, प्रदुमन तिवारी, संजय पांडे सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार कसेरा ने किया।
