विश्व कप किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक विजेता का हुआ सम्मान।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 19 अप्रैल, थाईलैंड में आयोजित विश्व कप किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त करने वाली आशा बॉक्सिंग अकैडमी की खिलाड़ी पूजा पटेल को शुक्रवार को ऐढ़े स्थित बाक्सिंग ग्राउंड में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं व्यापारी केशव जालान ने कहा कि जब भी कोई खिलाड़ी मेहनत, लगन, निष्ठा से लक्ष्य के प्रति कार्य करता है तो परिणाम बहुत सुंदर आता है। आज पूजा बेटी ने अपनी प्रतिभा से परिवार के साथ-साथ प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाया है। विशिष्ट अतिथि श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता और परिश्रम का फल सदैव मीठा होता है।
इस मौके पर सम्मान यात्रा निकाली गई जो लमही से प्रारंभ होकर छोटा लालपुर, पांडेयपुर, महावीर मंदिर, भोजुबीर होते हुए बॉक्सिंग के ग्राउंड पर समाप्त हुआ, रास्ते भर स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा कर पूजा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ज्ञानचंद, हिमांशु राज पांडे, डॉ संजय सिंह गौतम, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, सुरेंद्र पटेल, जेपी यादव, संजय तिवारी, हेमंत गुप्ता, धर्मेंद्र, मनोज सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
