Kashi ka News. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच गंगा ने 31युनिट रक्तदान कर सेवा का दिया संदेश।

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच गंगा ने 31 युनिट रक्तदान कर सेवा का दिया संदेश।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 20 अप्रैल, सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा द्वारा आज महमूरगंज स्थित रॉयल रेजिडेंसी अपार्टमेंट में रक्तदान शिविर लगाया।संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की अध्यक्षा निशा अग्रवाल, सचिव अनीता सिंघानिया कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

रक्तदान महादान के तहत संस्था की महिलाएं व युवाओं ने बीएचयू आईएमएस ब्लड बैंक के डाक्टर आशुतोष डॉ बी सिंह, रजनी व उनकी पूरी टीम के नेतृत्व में 41 रक्तदाताओं ने 31 यूनिट रक्तदान किया। संस्था की कार्यक्रम संयोजिका अनुराधा जालान ने डाक्टरों व नर्सो का अंगवस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। 

संस्था की अध्यक्षा निशा अग्रवाल ने कहा कि देश के प्रति हर एक नागरिक का कर्तव्य है कि वह एक दूसरे की सहायता करे जीवनदान के लिए रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, हम सभी को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने रक्त दान कर मानवता का संदेश दिया, रक्तदान करने में महिलाओं ने ज्यादा बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रीति बजोरिया, सहसचिव समता डिडवानिया, प्रचार मंत्री सारिका प्रकाश, रजनी अग्रवाल, चिराग, अखिलेश, आशीष श्रीजन, केशव डिडवानिया, कृतिका डीडवानिया, उषा तुलस्यान, आदित्य अग्रवाल, मेघा यादुका, पूजा अग्रवाल, अर्चना, अलका बाजोरिया, अनामिका, नेहा, सुषमा अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल ने सभी लोगों को फल खिलाया साथ ही तुलसी का पौधा देकर लोगों का सम्मान किया।