Kashi ka News. स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया।

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 5 अपैल को संकुल देईपुर विकास खण्ड सेवापुरी वाराणसी में "स्कूल चलो अभियान" रैली आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव द्वारा किया गया। रैली की कंपोजिट विद्यालय कारधना से आरंभ होकर कंपोजिट विद्यालय देईपुर पर जाकर समाप्त हुआ। 

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, नोडल शिक्षक संकुल संतोष कुमार मिश्रा, स्पेशल एजुकेटर लवकुश शर्मा, प्रधानाध्यापक रामपाल सिंह, विनोद सिंह, संतोष पांडे, सहायक अध्यक्ष डॉ शिव कुमार मिश्रा, डॉ शुभेष झा, डॉ भास्कर शुक्ल सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।