Kashi ka News. संस्था शिवा साधना का मंत्री द्वारा किया गया उदघाटन।

संस्था शिवा साधना का मंत्री द्वारा किया गया उदघाटन। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 6 अपैल, काशी स्थित संस्था शिवा साधना का डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उदघाटन किया गया। 

इस मौके पर संस्था के अधिष्ठाता अमित केसरी एवं पंकज शेट्टी कर्नाटक ने संयुक्त रूप से संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया की संस्था शिव साधना महाकुंभ किट जिसमें त्रिवेणी संगम का जल एवं मिट्टी बाबा काशी विश्वनाथ जी का चढ़ा हुआ विभूति एवं बाबा काल भैरव जी को चढ़ा हुआ 5 रक्षा सूत्र और साथ में दक्षिण भारत एवं उत्तर भारत को जोड़ते हुए उनके आध्यात्मिक महत्व एवं पर्यटन को सुगम बनाने हेतु ट्रैवल पैकेज को लांच किया गया है। संस्था का मूल उद्देश्य विश्व कल्याण हेतु शिव भक्ति मार्ग, भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देना लोक कल्याण एवं आध्यात्मिक संरक्षण के लिए जागरुकता फैलाना परम उद्देश्य है। अधिक जानकारी हेतु संस्था द्वारा एक वेबसाइट भी जारी की गई shivasadhna.in जिसमें विस्तृत वर्णन दिया गया।