Kashi ka News. रानी अहिल्याबाई होल्कर 300 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 रानी अहिल्याबाई होल्कर 300 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 30 मई, रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के पूर्व संध्या पर गुरुवार को शिक्षा संकाय के प्रांगण में भारत विकास परिषद् एवं शिक्षा संकाय के संयुक्त तत्वाधान में भारत की पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं मनाई गई।

इस अवसर पर मातृ शक्तियों द्वारा अहिल्या बाई के जीवन चरित्र पर आधारित नाटिका का मंचन किया गया। जिसमें रानी अहिल्याबाई का किरदार गर्वी श्रीवास्तव एवं अनुष्का, अल्पना अग्रवाल, मीना सिंह, नीरजा अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल, मल्हार राव, मृदु मेहरोत्रा गौतमा, कान्ता मालू राघोवा, शशि श्रीवास्तव, गंगोवा. आभा सिंह तुकोराव. रंजना चौबे मनको, डाॅ डाॅली श्रीवास्तव पंडित. मंजू गुप्ता

अहिल्याबाई की मां लवली श्रीवास्तव, सैनिक का रोल डाॅ प्रियंका जायसवाल, नीतू सिंह, नंदिनी सिंह, नविता पारिख, छवि जायसवाल आदि कलाकारों ने निभाया। छात्राओं ने अहिल्या बाई के जीवन से जुड़ी प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पुरस्कार बटोरे। संकाय प्रमुख प्रोफेसर अंजली बाजपेई, डॉ शिप्रा धर, मोमेंटो व अंगवस्त्रम ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। काशी शाखा अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा सभी का स्वागत किया

कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वय हरीश वालिया थे। प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने सभी को सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी और बताया कि रानी अहिल्याबाई होलकर का बहुत बड़ा योगदान रहा जिसका उदाहरण काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के रूप में है। सचिव राकेश ढोडी ने नाटक मंचन के कलाकारों को पुरस्कृत किया। सभा का संचालन हिना मेहरोत्रा, धन्यवाद आदिति अग्रवाल अग्रवाल ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ नीलू दीक्षित, ब्रह्मानंद पेशवानी, आलोक कपूर, प्रमोद राम त्रिपाठी, रवि जसवाल, मुकुल शाह, आलोक अरोड़ा, विष्णु सेठ, सुमन अग्निहोत्री, विशाल कपूर, प्रमोद दुबे आदि की उपस्थिति रही।