कार्यशाला में बच्चों को दी गई अहिल्याबाई के बारे में जानकारी।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 29 मई, भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकंठ शाखा द्वारा कंपोजिट स्कूल में आयोजित बाल संस्कार कार्यशाला में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वें जन्म जयन्ती पर एआरपी (गणित) श्रीनिवास सिंह व विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रिचा सिंह ने अहिल्याबाई के जीवनी की जानकारी देते हुए बच्चों को देशभर में अभिवादन शब्द नमस्ते को विभिन्न भाषाओं में क्या कहते हैं, का भी अवगत कराया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी बच्चों के साथ राष्ट्रीय गीत गायन के बाद फूल-पत्तों से बने बुके श्रीनिवास सिंह को दिया। गर्मी अधिक होने से बच्चों को शीतली प्राणायाम का अभ्यास रवि प्रकाश बरनवाल द्वारा कराया गया। बच्चों ने अहिल्याबाई होलकर का आकर्षक चित्र भी बनाया।
महारानी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर प्रश्नोत्तर के उपरांत सिद्धार्थ ने प्रथम स्थान, द्वितीय विशाखा तथा तृतीय स्थान पर एंजल गुप्ता व दीप्ति रही। तत्पश्चात बच्चों में गुड़-चना आदि का वितरण किया गया।