श्री श्याम मंडल की वार्षिक साधारण सभा संपन्न।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 26 मई, श्री श्याम मंडल वाराणसी की वार्षिक साधारण सभा रविवार को लक्सा स्थिति श्याम मंदिर में आहूत की गई।
सर्वप्रथम मंत्री अजय खेमका द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। अध्यक्ष दीपक बजाज द्वारा विगत वर्षों में किये गए कार्यों के विषय में अवगत कराया। विगत बैठक में संपन्न कार्रवाई की पुष्टि और कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा कानू ने सत्र 2023-24-25 की आय-व्यय की प्रस्तुति की जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
साधारण सभा मैं उपस्थित मार्गदर्शक उद्योगपति समाजसेवी बैजनाथ भालोटिया, उमाशंकर अग्रवाल, श्री श्याम मंडल संरक्षक मंडल के अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी विजय अग्रवाल, मनोज बजाज, श्री श्याम मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन मोहन पोद्दार, मंत्री राजेश तुलस्यान, श्री श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री अजय खेमका, अशोक अग्रवाल शक्ति ट्यूब ने संयुक्त रूप से श्री श्याम मंडल के प्रबंध समिति के विषय में विचार-विमर्श किया गया।
संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि साधारण सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रबंध समिति का गठन स्थगित कर दिया गया। साधारण सभा में सर्व समिति से चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल शक्ति ट्यूब को बनाया गया। आगामी कार्यक्रम श्री श्याम मंडल संरक्षक मंडल की देख-रेख में होगा। सभागार में उपस्थित श्याम मंडल के 100 से अधिक सदस्यों ने सहमति जताई।
अध्यक्ष दीपक तोदी नेअपने उद्बोधन में कहा की उनका प्रयास मारवाड़ी समाज को साथ लेकर चलने का होगा। मेरा हर श्याम भक्त सदस्य संस्था का अध्यक्ष होगा, समाज के उत्थान व सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वह श्याम मंदिर मैं प्रभु श्याम का दर्शन करने, दर्शन के लिए सुगम व भव्य स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा श्याम मंडल के सेवा व श्याम नाम प्रचार के संकल्प को साकार करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार अग्रवाल, धन्यवाद ज्ञापन अजय खेमका ने किया।
साधारण सभा में सर्वश्री विजय कुमार पंसारी, श्याम सुंदर गाडोदिया, दीपक तोदी, प्रवीण माखरिया, बंटी लोहिया, आनंद लडिया, सुशील गाड़ोदिया, चंदन तोदी, श्याम बजाज, गौरी धानुका, अजय यादुका आदि लोग थे।