Kashi ka News. सेना के समर्थन एवं सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा।

सेना के समर्थन एवं सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 26 मई, भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन एवं सम्मान में रविवार को पांडेपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

तिरंगा यात्रा का प्रारंभ सत्य कान्वेंट स्कूल से महादेव नगर कॉलोनी, अशोक नगर कॉलोनी, अनुपम नगर, गणपत नगर कालोनी तथा अशोक विहार कॉलोनी फेस 1 से होते हुए पूर्व पार्षद वंदना सिंह के आवास पर आकर समापन हुआ।  

इस यात्रा में मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती वंदना सिंह, शिवम सिंह, विनोद कुमार दीक्षित, चेतनारायण राजभर, विनय श्रीवास्तव, संजय सिंह, पंचकोशी युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, जितेंद्र कुमार सोनी, प्रीतम सिंह, संजय चौरसिया, संजय सिंह, अरविंद कुमार, सुनील कुमार तथा बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों के अलावा क्षेत्रीय लोग शामिल थे।