Kashi ka News. बटुकों ने नियमित योग करने की ली शपथ, किये गए पुरस्कृत।

 बटुकों ने नियमित योग करने की ली शपथ, किये गए पुरस्कृत। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 21 जून, अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शास्त्रार्थ महाविद्यालय (दशाश्वमेध) पर आयोजित योग दिवस समारोह आयोजित किया गया जो दो सत्रों में चला। प्रातः प्रथम सत्र में बटुकों ने मनमोहक योगासनों भव्य रूप से प्रदर्शन किया, जिससे वहाँ पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।  दूसरे सत्र में शास्त्री व आचार्य के छात्रों ने भी योगासन किया व पुरस्कार प्राप्त किए। 

कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, कुक्कुटासन, गर्भासन, चक्रासन, पश्चिमोतानासन, शिर्षासन, मयूरासन, एकपादशिरासन, बद्धपदमामासन, हलासन, कर्णपीडासन, धनुरासन, भुजंगासन, ताड़ासन, नटराजासन, गोमुखासन आदि प्रमुख योगासन हुए। 

प्रारम्भ में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्राचार्य डॉ गणेश दत्त शास्त्री ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह की शुरआत की व नियमित योग करने की शपथ दिलवाई। संचालन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र व अध्यापक उपस्थित थे।