Kashi ka News. योग शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक- प्रो मिथिलेश सिंह

 योग शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक- प्रो मिथिलेश सिंह 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 21 जून, श्री अग्रसेन कन्या पी जी कॉलेज वाराणसी में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगासन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो मिथिलेश सिंह ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसीलिए सभी को योग प्रतिदिन करना चाहिए। यह प्राचीन भारत का आधुनिक भारत को एक उपहार है। इसके साथ ही उन्होंने इस वर्ष की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' की भी चर्चा की।

इसके पश्चात योगाचार्य बब्बन तिवारी द्वारा प्रातः 8 बजे से 8:10 बजे तक सभी को सूर्य नमस्कार कराया गया तथा इसके साथ ही अन्य योगासनो कपालभाति, अनुलोम - विलोम, भ्रामरी, भ्रस्त्रिका, उज्जयिनी प्राणायाम, वज्रासन, पवनमुक्तासन, पर्वतासन, वृक्षासन, ताड़ासन, कुक्कुटासन, मण्डूकासन, नाभिचालन, भुजंगआसन, सर्वागआसन, त्रिकोणासन, वीरभद्रासन इत्यादि का अभ्यास कराया गया। 

योगाभ्यास में क्रीड़ा सचिव डॉ नंदिनी पटेल, डॉ साधना यादव, प्रो अनीता सिंह, प्रो आभा सक्सेना, प्रो दुष्यंत सिंह, प्रो कुमुद सिंह, डॉ सरला सिंह, डॉ सुधा यादव, श्रीमती मेनका सिंह, डॉ सोनम चौधरी इत्यादि समस्त प्रवक्तागण , कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रही।