Kashi ka News एसआरजी द्वारा कार्यशालाओं किया गया अवलोकन।

 एसआरजी द्वारा कार्यशालाओं किया गया अवलोकन। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 22 जून, खण्ड शिक्षा अधिकारी चिरईगाँव प्रीति सिंह के निर्देशन में विकास खण्ड चिरईगाँव नवाचारी शिक्षक व शिक्षिकाओं के समूह द्वारा शनिवार को संकुल आशापुर व ब्लाक संसाधन आशापुर में गणित, विज्ञान व सामाजिक विषय से सम्बन्धित शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण की कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मिशन शक्ति व इको क्लब फार मिशन लाइफ से सम्बंधित शिक्षण सामग्री का भी निर्माण किया जा रहा है। 

संकुल आशापुर कार्यशाला का संचालन एआरपी रश्मि त्रिपाठी व नवाचारी शिक्षिका ऋचा सिंह द्वारा किया गया।ब्लाक संसाधन केन्द्र पर संपादित कार्यशाला का संचालन एआरपी श्रीनिवास सिंह व आलोक मौर्य द्वारा किया जा रहा है।  इस अवसर पर एसआरजी डॉक्टर कुँवर भगत सिंह, राजीव सिंह व अखिलेश्वर गुप्त ने कार्यशालाओं का अवलोकन कर उत्कृष्ट शिक्षण सहायक सामग्री हेतु मार्गदर्शन दिया।