Kashi ka News. श्रावण मास से होगा संगठन का विस्तार- रवि सर्राफ

 श्रावण मास से होगा संगठन का विस्तार - रवि सर्राफ

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 22 जून, श्री काशी सर्राफा मंडल (पंजीकृत) की रवि सर्राफ की अध्यक्षता में शनिवार को जतिन रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई से प्रारंभ होने वाले पवित्र श्रावण मास में संगठन का विस्तार किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि 27 जून को बाबा श्री कालभैरव की शोभायात्रा का श्री काशी सर्राफा मंडल स्टॉल लगाकर भव्य स्वागत करेगा। श्री मंडल के अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कहा कि श्री मंडल की सदस्यता शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी। रवि सर्राफ ने श्री काशी सर्राफा मंडल के नाम का दुरुपयोग करने वालों को चेताया और काशी की धर्म प्राण जनता से शोभायात्रा में भारी संख्या में भाग लेने की अपील की। 

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष रवि सर्राफ, अमनदीप सिंह, जतिन रस्तोगी, पंकज सर्राफ, पीयूष गुप्ता, संजय अग्रवाल, श्री कुमार दबे, राजा सेठ, अरुण उपाध्याय, मोहन अग्रवाल, मायाशंकर सेठ, उमेश उपाध्याय, अनिल चंचल, गणेश लाल कसेरा, किशोर सेठ, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।