Kashi ka News. अवैध कब्जे को लेकर पीड़ितों संग कांग्रेस पार्टी ने की पत्रकार वार्ता।

 अवैध कब्जे को लेकर पीड़ितों संग कांग्रेस पार्टी ने की पत्रकार वार्ता। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 23 जून, मौजा रामापुरा स्थित कब्रिस्तान, आराजी नम्बर 208, 209 व 210 पर कायम है तथा सन 1883-1884 के खतौनी व खसरे में नगर निगम वाराणसी के असेसमेन्ट रजिस्टर में भी कब्रिस्तान दर्ज तथा टैक्स से मुक्त है। विगत 150 वर्षों से मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग कब्रिस्तान पर फातेहा पढ़ते और मुर्दे दफन करते हैं। इधर विगत कुछ वर्षों से तहसील के कर्मचारियों के सांठ-गाठ से अभिषेक खन्ना पुत्र गिरधर गोपाल खन्ना ने फर्जी तरीके से अपने पिता व दादा का नाम बगैर किसी सक्षम न्यायालय का आदेश कराए तथा बगैर मुकदमा नम्बर के नाम चढ़वा कर, लेखपाल व कानूनगो की मिलीभगत से आराजी नम्बर 208 को आबादी दिखा रहें हैं। वर्तमान में विपक्षीगण द्वारा रास्ता के नाम पर बाऊण्डी करवाया जा रहा है। अदालत में विपक्षयों का नाम खतौनी व खसरे से निरस्त कराने के लिए हमने दिनांक 31/01/2025 को वाद दाखिल किया है जो कि न्यायालय में लंबित है। यह वक्फ कब्रिस्तान है जिसका नम्बर 2400 है, जिसकी देख-रेख के लिए सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड ने एक कमेटी बनाई है, हम कब्रिस्तान की देख-भाल करतें हैं। प्रशासन से हमारी मांग है अवैध निर्माण को रोका जाए एवं दोषीयों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए ताकि कब्रिस्तान सुरक्षित रहे। उक्त बातें अहमद जमाल ज्ञानी ने मैदान स्थित पराडकर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया। 

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि इस सरकार में इंसान, श्मशान एवं कब्रिस्तान ही नहीं सही मायने में देश ही सुरक्षित नहीं है। जिस कब्रिस्तान की जमीन का सन 1930 से 1984, 2004, 2007 तथा सन् 2009 तक जब भी बन्दोबस्ती रिकार्ड निकाला गया उसमें पीड़ित के पूर्वज ज्ञानी का नाम दर्ज है। हाल में रिकार्ड निकलवाने का प्रयास करने पर मालूम हुआ कि रिकार्ड शासन द्वारा सील किया गया है। कब्रिस्तान वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है जिसका पंजियन संख्या 2400 है। एक विशेष समुदाय के हक, अधिकार, जमीन को छीनना निंदनीय कृत्य है। हमारी सरकार से मांग है, इसकी निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ ही कब्रिस्तान की भूमि को सुरक्षित किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी पीड़ितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबू,पार्षद दल नेता गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता, अब्दुल हमीद डोडे, रोहित दुबे, विनीत चौबे, फैयाज अहमद ज्ञानी, अल्ताफ अहमद ज्ञानी, सद्दाम हुसैन शामिल रहे।