Kashi ka News. आज सम्पूर्ण क्रान्ति का स्वर्णिम दिवस मनाया गया-रघुनाथ उपाध्याय

 आज सम्पूर्ण क्रान्ति का स्वर्णिम दिवस मनाया गया-रघुनाथ उपाध्याय

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 26 जून, राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को पैगम्बर पुर, पंचकोसी स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर सम्पूर्ण क्रान्ति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को नमन वन्दन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनाथ उपाध्याय ने आज की मौजूदा राजनीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपातकाल के समय समस्त नेताओं को जेल में डाल कर उनकी आवाज को दबाया गया था परन्तु पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ही एक युवा तुर्क नेता थे जिन्होंने अपनी आवाज को बुलंद किया। आज आपातकाल की 50 वीं दिवस है। राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को अपना आदर्श मानती है इसलिए हम अपनी पूरी टीम की तरफ से श्रद्धेय चन्द्रशेखर को नमन-वन्दन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। 

उन्होंने कहा कि आज जन क्रान्ति के मार्ग, राजनीति के क्षेत्र और यहां तक कि संसद भी सूनी पड़ गई है, जमुरियात भी गूंगी हो गई है। संसद, लोकतंत्र और देश को नई दिशा देने हेतु हमे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के आदर्शों और उनके पद चिन्हों पर चलना ही होगा। चन्द्रशेखर एक ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपनी राजनैतिक जीवन में कोई भी मंत्री पद स्वीकार नही किया और बने तो सीधे प्रधानमंत्री बने।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक गंगा सहाय पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सागर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ज्ञानेन्द्र तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा तारा देवी, जूही मिश्रा, सिद्ध नाथ आदि ने अपनी विचार व्यक्त किया।