स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के लिए योग महत्वपूर्ण- दिलीप पटेल
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 22 जून, व्यक्ति को निरोग और स्वस्थ रखने में योग से अच्छा अन्य कोई उपाय नहीं हो सकता, दिव्यांगता के उपचार में भी योग का अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उक्त विचार शनिवार को दानगंज स्थित संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित संजीवनी संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व्यक्त किया।
उन्होंने संजीवनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा दिव्यांग कल्याण, सशक्तिकरण, पुनर्वास, उनकी शिक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की भरि-भूरि प्रशंसा किया और भविष्य में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्री अष्टावक्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। सभी अतिथियों ने दिव्यांगजनों के साथ योग अभ्यास में भाग लिया।
विशिष्ट अतिथि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रबंध विज्ञान संस्थान के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुजीत दुबे ने योग से प्राप्त होने वाले लाभ को बताया तथा मानवता के कल्याण में संजीवनी सोसाइटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति के कार्य हम सभी लोगों के लिए अनुकरणीय हैं और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। अतिथियों का स्वागत एवं संजीवनी सोसाइटी के कार्यों के विषय में जानकारी समिति के महासचिव डॉक्टर विद्यासागर पांडेय ने दिया।
अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद अखिल भारतीय मनीषी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा, संचालन सोसाइटी के संयुक्त सचिव दिवाकर द्विवेदी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगा समग्र के प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह रघुवंशी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, काशी विद्यापीठ छात्र संघ के अमित पटेल, के के चौबे, मनोज मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, आकाश, कन्हैया केसरी, डॉक्टर चंदन, श्रुति, रोहित, वेदवती, अनीता सहित सैकड़ो दिव्यांग जन एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
