Kashi ka News. काशी में केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम योगी के आगमन पर होगी चप्पे-चप्पे पर नजर।

 काशी में केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम योगी के आगमन पर होगी चप्पे-चप्पे पर नजर। 

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 23 जून, मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य विशिष्ट महानुभावों के प्रस्तावित आगमन को लेकर वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की। 

पुलिस आयुक्त ने वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करें। सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी कार्ड और आई-कार्ड अपने पास रखें।कार्यक्रम स्थल और वीवीआईपी मार्गों पर कड़ी चेकिंग और फ्रिस्किंग के आदेश दिए गए हैं। साथ ही रूफटॉप ड्यूटी, सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जाएगी। 

कार्यक्रम स्थल पर केवल निर्धारित गेट से प्रॉपर चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वीवीआईपी मार्गों पर भी चेकिंग अनिवार्य होगी। कार्यक्रम स्थल के आस-पास और मार्गों पर रूफटॉप ड्यूटी तैनात रहेगी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। अधिकारियों को लाउडहेलर, पीए सिस्टम, और रस्सियों का उपयोग कर भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।