महानगर उद्योग व्यापार समिति द्वारा योग शिविर का भव्य आयोजन।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 21 जून, पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस सभागार में प्रातः 7 बजे 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महानगर उद्योग व्यापार समिति द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो वर्ष 2022 से महानगर योग शिविर द्वारा अनवरत जारी है।
कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य सत्य प्रकाश आर्य द्वारा किया गया। उन्होंने सभी को योगाभ्यास कराते हुए अपने जीवन में योग के महत्व को समझाया। इस मौके पर संरक्षक आर के चौधरी एवं अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने योग के महत्व को बताते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में योग शिविर की टीम के रजनीश कनौजिया, मनीष गुप्ता, गौरव जायसवाल, दिनेश खुराना, प्रतीक शर्मा, राजन जायसवाल, देवांश चौबे, सत्यप्रकाश सर्राफ, शिवम जायसवाल, शैलेश बमबम एवं पंकज वर्मा, गुलशन, आशीष कनौजिया की सराहना की
इस अवसर पर योगाभास के लिए संस्था के संरक्षक आर के चौधरी, श्रीनारायण खेमका, अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष अनुज डिडवानिया, अंजनी मिश्रा, गोकुल शर्मा, सुरेश तुलस्यान, राहुल मेहता, शैलेश जायसवाल, अनिल सेठ, पंकज अग्रवाल, घनश्याम जायसवाल, रामभजन अग्रहरि, संजय साहू, पन्नालाल जायसवाल, अजय सिंह एडवोकेट, सुशील मोहनानी, मन्नू जेसवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महामंत्री अशोक जायसवाल ने सभी उपस्थित व्यापरियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
