Kashi ka News. विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व महानगर अध्यक्ष बने भारत भूषण।

 विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव व महानगर अध्यक्ष बने भारत भूषण।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 24 जुलाई, विश्व हिंदू महासंघ वाराणसी के जिला एंव महानगर के कार्यकारिणी के गठंन हेतु होटल जी के ग्रैंड पैलेस मे बुधवार को बैठक हुई। बैठक मे सर्वसम्मति से वाराणसी जिला अध्यक्ष के रूप मे अजय कुमार श्रीवास्तव व महानगर अध्यक्ष के रूप मे भारत भूषण का चयन हुआ। बैठक मे अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र कुमार पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर केसरी, मातृशक्ति की महामंत्री अमृता श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री संगीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष पूनम जायसवाल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री विकास कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री तपेश्वर चौधरी, संभाग एवं मंडल प्रभारी सिद्धार्थ कुमार सिंह, जिला एवं महानगर के सैकड़ो कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। काशी संभाग एवं मंडल प्रभारी सिद्धार्थ कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।