Kashi ka News. जेतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी में विधायक ने किया प्रसव कक्ष का शिलान्यास।

 जेतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी में विधायक ने किया प्रसव कक्ष का शिलान्यास।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 24 जुलाई, वाराणसी शहर दक्षिणी के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने विगत दिनों से चल रहे 75 दिवसीय सफाई अभियान के अंतर्गत जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी गली में विधिवत सफाई का कार्यक्रम अपने कार्यकर्ताओं के बीच किया। इस अवसर पर जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मैदान के पास सामुदायिक भवन में क्षेत्रीय जनता एवं कार्यकर्ताओं की मांग को स्वीकार करते हुए लगभग ₹800000 की लागत से निर्मित होने वाले प्रसव कक्ष के निर्माण का शुभारंभ नारियल फोड़कर विधिवत पूजन करते हुए शुभारंभ किया। इस अवसर पर आपने अपने कर कमलों द्वारा दो छायादार वृक्ष को भी लगाए ताकि यह परिसर सदैव हरियाली से भरपुर रहे। उक्त मौके पर क्षेत्रीय जनता को यह आश्वासन भी दिया कि क्षेत्र की बहुत सारी गलियों में बहुत जल्द ही स्मार्ट पत्थर लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रुप से पार्षद विवेक जायसवाल, रोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, तारकेश्वर गुप्ता बंटी, संदीप चौरसिया, प्रमोद यादव मुन्ना, अभय स्वाभिमानी, बृजेश जायसवाल, राहुल मिश्रा, अजय गुप्ता, राजेश सेठ, वीरेंद्र, हनुमान जायसवाल, सौरभ यादव, सुभाष पासी, वीरेंद्र कुमार गुप्त, कन्हैया सेठ आदि लोग उपस्थित थे।