Kashi ka News लोक जनशक्ति पार्टी मे सभी धर्म व जाति के लोगों का स्वागत-मनोज सिंह

 लोक जनशक्ति पार्टी मे सभी धर्म व जाति के लोगों का स्वागत-मनोज सिंह

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनाक 26 जुलाई, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) वाराणसी के पदाधिकारियों की जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एडवोकेट के चौकाघाट स्थित आवास पर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे नई पदाधिकारियों के चयन के साथ ही जिला महासचिव अभिषेक जायसवाल, उत्तरी विधान सभा उपाध्यक्ष मकसूद आलम तथा कई वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के मुखिया चिराग पासवान के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को जोड़कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, पार्टी में सभी धर्म एवं जाति के लोगों का स्वागत है। बैठक में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष आयुष पांडे, जिला उपाध्यक्ष रिंपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संतोष निगम, गिरजेश शर्मा सहित बडी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।