Kashi ka News. कांग्रेसीयों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक।
कांग्रेसीयों ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, किया बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 26 जुलाई, आज देशभर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फिर "काशी द्वार" से बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जलाभिषेक कर धार्मिक और सामाजिक उद्देश्य से अपनी श्रद्धा अर्पित की।सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लहुराबीर स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित किया।सावन के पवित्र माह में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एकत्रित होकर लोटा में जल लेकर लहुराबीर से निकल कर पदयात्रा करते हुए हर हर महादेव के उदघोष के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंच कर दर्शन, पूजन कर बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक किए।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन हम उन वीर सपूतों को याद करते हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके बलिदान को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, वे सच्चे नायक हैं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। कांग्रेस पार्टी उनके इस बलिदान को नमन करती है और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट करती है। यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि हम अपने समाज की रक्षा और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करें। इस दिन हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बाबा विश्वनाथ के मंदिर में जलाभिषेक किए। कांग्रेस पार्टी केवल सत्ता या राजनीति में ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग और हर धर्म के प्रति सम्मान और श्रद्धा रखती है। हम बाबा विश्वनाथ से यह प्रार्थना करते हैं की समाज में शांति, समृद्धि और सद्भावना का वातावरण रहे। हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लेते हैं और यह जलाभिषेक उसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहे कि काशीवासियों के लिए बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु एक अलग द्वार हो हमारी पूर्व मांग को स्वीकार किया गया था और आज उसी "काशी द्वार" से हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आधार कार्ड दिखाकर दर्शन कर इस पहल को सार्थक रूप से साकार होते देखा।हम कांग्रेसजनों यह मांग इसलिए उठाई थी ताकि स्थानीय नागरिकों को भी तीर्थराज काशी में सहज और सम्मानजनक रूप से दर्शन का अधिकार मिले। 'काशी द्वार' न केवल सुविधा का प्रतीक है, बल्कि यह स्थानीय भावना और अधिकार की भी मान्यता है।कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनमानस की आवाज़ को उठाती रही है और भविष्य में भी काशीवासियों सहित देशभर के लोगों के हित के लिए ऐसे ही प्रयास करती रहेगी। साथ ही हम कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कांग्रेस पार्टी अपने धार्मिक और सामाजिक कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। हम हर वर्ग, धर्म और समुदाय के लोगों को साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उक्त कार्यक्रम मे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, दूर्गा प्रसाद गुप्ता, फसाहत हुसैन बाबू, मनीष मोरोलिया, डॉ राजेश गुप्ता, अरुण सोनी, सतनाम सिंह, रमजान अली, देवेन्द्र सिंह, पारस यादव, डॉ मनोज सिंह, राजेश त्रिपाठी, राजू राम, घनश्याम सिंह, सुनील राय, अजय सिंह,अब्दुल हमीद डोडे, संतोष मौर्य, अशोक सिंह, विनोद सिंह, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, श्रीप्रकाश सिंह, रोहित दुबे, अनुभव राय, आशिष गुप्ता, विनीत चौबे, कुँवर यादव, आशिष केशरी, आशिष पटेल, राकेश चन्द्र, राजेन्द्र गुप्ता, वंदना जायसवाल, मनोज यादव, राज खां, प्रमोद वर्मा, नरसिंह दास, आकाश त्रिपाठी, शशी सोनकर समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।