Kashi ka News. 11 विभूतियां "छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025" से सम्मानित।

 11 विभूतियां "छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025" से सम्मानित।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के 17वें श्रीगणेश उत्सव समारोह के चौथे दिन सुबह समिति के पदाधिकारियों ने श्री गणेश जी की मराठी परम्परागत तरीके पूजा आराधना किया। महा आरती चीफ कमांडर सीआरपीएफ आर एस बालापुरकर, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कर कल्याण की कामना की। समिति के संरक्षक अध्यक्ष व पदाधिकारीयों द्वारा अतिथियों को मराठी टोपी, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया। सायंकाल विजय वाल्मीकि ग्रुप के सदस्यों ने मां अन्नपूर्णा, दुर्गा व अन्य स्वरुपों के प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर चंद्र शेखर सिंह (समाजसेवा), चेतन उपाध्याय (समाज सेवा), प्रदीप नारायण डोगरे (शिक्षा) रजत पाठक (उद्योग सेवा), खुशी सिंह (खेल सेवा), चंद्र शेखर अग्रवाल (कला सेवा), पं विशेश्वर शास्त्री (वैदिक सेवा), राजेंद्र दूबे (पत्रकारिता सेवा), विजयता सचदेवा (समाजसेवा), राधा सिंह (दिव्यांग सेवा) क्षेत्र मे इन सभी विभूतियों को मुख्य अतिथि पदमश्री चंद्रशेखर सिंह द्वारा प्रमाण पत्र अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर "छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान 2025" सम्मानित किया गया। आयोजन में माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, ताना पाटिल, हनुमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे, आनन्द राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड, डॉ कैलाश सिंह विकास, सचि शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।