भारत विकास परिषद सत्यम द्वारा तीज महोत्सवका आयोजन।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। भारत विकास परिषद सत्यम शाखा द्वारा तीज महोत्सव समारोह का आयोजन रविवार को सुडिया स्थित अग्रवाल भवन सभागार मे किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद और भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ। भारत विकास परिषद सत्यम के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि तीज महोत्सव उमंग एवं रिमझिम फुहारों जैसी ताजगी, रंग-बिरंगे परिधानों की चमक और कजरी की मधुर धुनों से सजा यह उत्सव, सैकड़ों परिवारों के लिए हंसी, संगीत और संस्कृति का संगम बन गया। यह उत्सव सिर्फ मस्ती का नहीं बल्कि संस्कृति, एकता, प्रेम का प्रतीक है। बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। मुख्य आकर्षण “तीज क्वीन” और इस वर्ष पहली बार आयोजित “तीज किंग” प्रतियोगिता रहा जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, अदाएं और मुस्कान से सबका मन मोह लिया। रोमांच से भरे खेल और प्रतियोगिताओं ने माहौल को और भी रोचक बना दिया। हर महिला को विशेष उपहार भेंट किए गए और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए , साथ ही साथ सभी महिलाओं एवं पुरुषों भी को वेलकम गिफ्ट भी दिया गया। मेहमानों का स्वागत बनारसी चटपटे चाट से किया गया।
