लालबाग राजा के शोभायात्रा में महाराष्ट्र के ठोल ताशा दल का कला प्रदर्शन।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 31 अगस्त, शेरवाली कोठी में मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग का राजा श्रीगणेश जी का रविवार को लक्सा स्थित लक्ष्मी कुण्ड में विधि विधान से विसर्जन हुआ। विसर्जन से पूर्व श्रीगणेश जी महाराज को श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति के वरिष्ठ संरक्षक व पदाधिकारियों ने अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया। इसी के साथ पांच दिवसीय, 17वां श्रीगणेश उत्सव समारोह सम्पन्न हुआ।
शोभायात्रा पूर्व श्री गणेश जी का मराठी पद्धति से पूजा अर्चना के तत्पश्चात महाआरती किया गया। श्री गणेश जी को विभिन्न प्रकार के फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान भक्तों ने कराया।महाराष्ट्र नासिक के 80 सदस्यीय गजपति ठोल-ताशा दल विभिन्न विधाओं में ठोल- ताशा बजाकर काशीवासीयों का मनमोह लिया। शोभायात्रा में शामिल भक्तगण व महिलाएं पारम्परिक वेशभूषा सफेद महाराष्ट्र टोपी लगाए गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष करते चल रहे थे। शोभायात्रा मे सर्वश्री माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, ताना जी पाटिल, हणमंत राव मोरे, चन्द्रशेखर शिंदे, आनन्द राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिन्दे, सुनील शिन्दे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम् पाटिल, वसन्त तामखड़े, सुभाष जगताप (पिन्टू) शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड, डॉ कैलाश सिंह विकास, सचि शाह, मनोज कुमार सिंह (एडवो), रवि सर्राफ, कमल सिंह सहित काशी के समाजसेवी, गणेश भक्त गण शामिल रहे।