Kashi ka News. प्रदेश सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में विफल- कैलाश पटेल

 प्रदेश सरकार किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में विफल- कैलाश पटेल

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 23 अगस्त, सदर तहसील भोजूवीर पर किसानों की खाद बीज की किल्लत को लेकर जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को समय पर खाद, बीज उपलब्ध नहीं करा पा रही है। जिसकी वजह से किसान सड़क पर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अंदर प्रत्येक सरकारी खाद वितरण केंद्र कोऑपरेटिव पर महिला और पुरुष किसान बारिश में भीगकर 2 से 3 घंटे लाइनों में खड़ा होकर के खाद लेने को मजबूर हैं। सरकार किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने में असफल साबित हो रही है। झूठे वादे करने और जनता को गुमराह करने मे भाजपा सरकार ने महारत हासिल कर लिया है। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि इस समय धान की रोपाई का सीजन है और सरकार किसानों को खाद बीज देने में फेल हो चुकी है। जिससे किसानों की आजीविका पर भी असर पड़ेगा। यह सरकार केवल उद्योगपतियों को सुविधा उपलब्ध कराने और उनको आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। किसान और छोटे व्यापारी बदहाल होते जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि किसानों को तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद्य वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर रोक लगे और खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। संबंधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो। खेती का मौसम चल रहा है खाद की कमी व समय से किसानों को खाद न मिल पाने के कारण धान की फसल बर्बाद हो रही है। सरकार किसानों को खाद उपलब्ध करा कर राहत देने का कार्य करें। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, वरिष्ठ नेता अब्दुल्ला खान, देवकांत वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडे, मनीष गुप्ता, रेखा जायसवाल, शारदा टंडन, आर के उपाध्याय, गुलाब सिंह राठौड़, सरोज शर्मा, निलेश कुमार सिंह, जय किशन पटेल, विनोद कुमार कुशवाहा, विनोद कुमार महेंद्रु, राम मूरत विश्वकर्मा, सतीश पटेल, सक्षम सहगल आदि कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहे।