श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में रेंजर्स टीम कोदिया गया प्रशिक्षण प्रमाण पत्र।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। दिनांक 23 अगस्त, श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, वाराणसी के परमानंदपुर परिसर में शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर मिथिलेश सिंह ने महाविद्यालय की इंदिरा रेंजर्स टीम को निपुण प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किया तथा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना विकसित करने के साथ ही शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, भावात्मक एवं आध्यात्मिक विकास करता है। उन्होंने रेंजर्स को अनुशासन के साथ देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रबंधक डॉ मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ रूबी शाह ने रेंजर्स टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर रेंजर्स जिला संगठन कमिश्नर रामेश्वरी वर्मा, जिला ट्रेनिंग काउंसलर शकीला खातून, प्रो आभा सक्सेना, डॉ अपर्णा शुक्ला, रेजर्स प्रभारी डॉ साधना यादव, सह प्रभारी मेनका सिंह उपस्थित रही।
