Kashi ka News. मिशन शक्ति 5.0 के तहत वृहद् जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन।

 मिशन शक्ति 5.0 के तहत वृहद् जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। दिनांक 29 सितंबर, काशी मानव विकास समिति द्वारा आयोजित ‘बाल संसद’ ने प्रजापति धर्मशाला, मैदागिन में 29 सितंबर, 2025 को मिशन शक्ति 5.0 के तहत कोतवाली थाना क्षेत्र में वृहद् जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मिशन शक्ति 5.0’ की सराहना करना और नारी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। आयोजन स्थल पर बाल संसद के बच्चों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। 'बाल संसद' की बच्चियों ने नवदेवियों का रूप धर कर, सांकेतिक रूप से मिशन शक्ति 5.0 के हेल्पलाइन नंबरों को अपने शस्त्र के रूप में प्रदर्शित किया। यह अनूठा प्रदर्शन नारी सुरक्षा के लिए सरकारी प्रयासों को अपनाने का सशक्त संदेश था। बाल संसद की बच्चियों की इस मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने अधिकारियों सहित सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। काशी मानव विकास समिति के अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। यह कार्यक्रम इसलिए विशेष रहा क्योंकि इसमें पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने भी शिरकत की, जिससे बच्चों का मनोबल काफी बढ़ा। कार्यक्रम में नवागंतुक सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अतुल रंजन त्रिपाठी ने विशेष रूप से भाग लिया। उनके साथ कोतवाली थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सुमित्रा देवी महिला थाना प्रभारी, उप निरीक्षक डॉली साहू, कोतवाली प्रभारी मिशन शक्ति उप निरीक्षक हिमांशु प्रजापति उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, अर्चना सिंह, शालिनी राय, रविकांत दुबे, अभिषेक कुमार, शिवा जी सिंह सहित 10 अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान, एसीपी अतुल रंजन त्रिपाठी और कोतवाली थानाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बच्चों तथा अभिभावकों को मिशन शक्ति 5.0 के उद्देश्यों और इसके तहत उपलब्ध कानूनी व सुरक्षात्मक जानकारियों से अवगत कराया। एसीपी अतुल रंजन त्रिपाठी ने बच्चों के इस अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए कहा, "मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल कानूनी सुरक्षा प्रदान करना नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता और साहस पैदा करना भी है। ‘बाल संसद’ का यह आयोजन दिखाता है कि हमारे बच्चे भी नारी शक्ति के सम्मान के प्रति कितने सजग हैं।" काशी मानव विकास समिति के अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने इस साझा जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से घोषणा की कि, मिशन शक्ति 5.0 के संदेश को हर बच्चे तक पहुँचाने के लिए थाना कोतवाली क्षेत्र के 10 स्कूलों में जल्द ही एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कृपाशंकर प्रजापति, शोभनाथ प्रजापति, रामबचन प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मनोज चक्रवाल, कुसुम प्रजापति, प्रियांशी प्रजापति और मुनमुन प्रजापति ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में, उप निरीक्षक डॉली साहू ने सभी उपस्थित अधिकारियों, बच्चों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह अनूठा आयोजन समुदाय और पुलिस के बीच समन्वय को बढ़ाने और महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के संकल्प को दोहराता है।