Kashi ka News. अशोक सिंहल की 99वीं जयंती पर मिला पाँच विशिष्ठ लोगो को मिला "वेद सेवक सम्मान"।

 अशोक सिंहल की 99वीं जयंती पर मिला पाँच विशिष्ठ लोगो को मिला "वेद सेवक सम्मान"।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के नायक, हिंदू हृदय सम्राट अशोक सिंहल की 99 जयंती मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्धपीठ श्री नरसिंह मठ में धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ वेद भगवान का पूजन व अशोक सिंहल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के एवं वैदिक विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण से हुआ। कार्यक्रम में वेद के प्रचार प्रसार, संरक्षण तथा वेद विद्यालय की सहायता करने वाले काशी के पांच विशिष्ट नागरिको श्याम सुंदर सिंह, आशुतोष अग्रवाल, ओम कृष्णदास अग्रवाल, समर्थ केसरी एवं सतीश कुमार सिंह को "वेद सेवक सम्मान" दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन भारत, प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने अशोक सिंहल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अलीगढ़ के प्रतिष्ठित परिवार में 27 सितंबर 1926 को इनका जन्म हुआ था, बचपन से ही धार्मिक तथा साहसी थे, विद्यार्थी जीवन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने तथा बाद में विश्व हिंदू परिषद का दायित्व मिला। गौ रक्षा आंदोलन के साथ ही श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व करते हुए संपूर्ण विश्व के हिंदू समाज को संगठित किया। उनकी अंतिम इच्छा घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा थी, इसके लिए अशोक काशी सदैव आते थे और यहां पर वैदिक विद्वानों के साथ बैठना तथा उनका सानिध्य प्राप्त करना होता था। विशिष्ट कुवर भगत सिंह, एसआरजे, शिक्षा विभाग ने कहा कि अशोक सिंहल जितने विशाल थे उतने ही कार्यकर्ताओं के लिए सरल सुलभ थे, वे सदैव कार्यकर्ताओं का अभिभावक की तरह मार्गदर्शन करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैदिक विद्वान शेखर द्रविड़ एवं संचालन विजय चौधरी, हरकृष्ण दास गुजराती तथा धन्यवाद प्रकाश परशुराम उपाध्याय ने किया।अतिथियों का स्वागत दिनेश भारद्वाज, कमल कुमार सिंह, विकास मेहरा, अमित अग्रवाल, प्रभात मेहरोत्रा, डॉ राजेश जायसवाल, संजय विश्वंभरी पार्षद, बृज किशोर दास, रमेश सिंह, कन्हैया सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उमेश मिश्रा, विनोद शर्मा, नलिन नयन मिश्र, पार्षद कनकलता मिश्रा, राजू वर्मा सहित काशी के गणमान्य नागरिक एवं वैदिक विद्यार्थी उपस्थित थे।