Kashi ka News. विधायक सौरभ ने पीएमओ मे की जनसुनवाई,समाधान हेतु दिए निर्देश।

 विधायक सौरभ ने पीएमओ मे की जनसुनवाई,समाधान हेतु दिए निर्देश।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय, गुरुधाम में जनसुनवाई की।उन्होंने आये सभी लोगो की व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मे किरहिया चौराहा, खोजवा से आए निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ रहे अराजक तत्वों की निगरानी के लिए चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निवेदन किया। इस पर विधायक ने नगर आयुक्त को जनहित में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए।गोलाघाट, रामनगर निवासी नीतू देवी ने पति की हत्या के बाद आर्थिक सहायता न मिलने की शिकायत की। इस पर विधायक ने सिटी मजिस्ट्रेट, वाराणसी को यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। माधव मार्केट कॉलोनी, लंका के निवासियों ने गंगा प्रदूषण बोर्ड द्वारा बिछाई गयी पाइप के बाद सड़क की मरम्मत न किए जाने की शिकायत की। विधायक ने नगर आयुक्त वाराणसी को मामले की जांच कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सोनारपुरा निवासी शिप्रा बनर्जी ने अपने फ्लैट के ऊपर कराए जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत की। इस पर विधायक ने जोनल अधिकारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण को मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक, कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक, वैभव मिश्रा मौजूद रहे।