अग्रसेन जयंती पर अग्र बंधुओं नें महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। अग्रवाल समाज के जनक महाराज श्री अग्रसेन की 5150वीं जयंती के अवसर पर श्री काशी अग्रवाल समाज के सदस्यों नें सोमवार को मैदागिन स्थित श्री अग्रसेन वाटिका में स्थापित महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को आत्मसात किया। काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल 'हरे कृष्ण' नें सर्वप्रथम महाराज श्री अग्रसेन को माल्यार्पण कर भोग आरती की। तत्पश्चात श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज एवं श्री अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज में स्थापित महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में स्थित समाज कार्यालय में अग्रसेन जयंती की गोष्ठी में समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल नें बताया कि महाराजा श्री अग्रसेन भगवान श्रीराम के वंशज एवं राम राज्य के समर्थक थे। उन्होने काशी में भगवान शिव की घोर तपस्या एवं महालक्ष्मी के वरदान से अग्रवाल समाज की स्थापना की। समाज को समृद्धि बनानें के लिये एक ईंट एक रुपया का सिद्धांत दिया। भारतीय इतिहास में आज भी महाराजा अग्रसेन दूरदर्शी और जन कल्याणकारी राजा के रूप में याद किये जाते हैं, जिन्होंने अपने राज्य को सामाजिक समानता और समृद्धि का प्रतीक बनाया। सभापति नें बताया कि बताया कि चौखम्भा स्थित बंगाली ड्योढी में स्थित महारानी माधवी अग्रसेन भवन का जीर्णोद्धार किया जायेगा और उसमें वैश्विक मांग के अनुसार कौशल विकास के साथ व्यवसायिक कोर्स शुरू किये जायेंगे। कार्यक्रम में स्वागत मुख्य संयोजक दीपक अग्रवाल, संचालन राज किशोर चंद्र अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानमंत्री डॉ रचना अग्रवाल, संयोजन प्रद्युम्न साह, अरविन्द जैन, दिनेश गर्ग, प्रकाश अग्रवाल एवं धर्मेंद्र गोयल नें किया। इस अवसर पर उपसभापति शशि बाला साह, अर्थमंत्री गौरव अग्रवाल सीए, समाज सेवा मंत्री बृजकमल दास अग्रवाल, डॉ मधु अग्रवाल, डॉ रूबी शाह, अर्चना अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, अम्बिका अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, अतुल गोयल, देवांग अग्रवाल, दीपक अग्रवाल शिवाला, अमरचंद अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल सहित विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहें। वहीं सायंकाल अग्रकुल की देवी लक्ष्मी कुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों नें सभापति संतोष अग्रवाल के नेतृत्व में माता महालक्ष्मी का श्रृंगार एवं दर्शन पूजन किया। कार्यक्रम में आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, पवन अग्रवाल 'चैतन्य श्री', प्यारे कृष्ण अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल सहित समाज के सैकड़ो पारिवारिक जन सम्मिलित रहें।
