फूलपुर व्यापार मंडल ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सिंधोरा मंडल के फूलपुर बाजार में व्यापार मण्डल फूलपुर के तत्वाधान में चौरा माता मंदिर प्रांगण में उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष, सिंधौरा मण्डल प्रभारी पवन सिंह रहे। इस अवसर पर फूलपुर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, संरक्षक भानु प्रकाश सेठ, मुन्ना चौरसिया, रमेश विश्वकर्मा, जे पी पटेल, दीपक, बाबा, सूरज विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता राजू, ऋषभ, छोटू व्यापारी, महेश सिंह, राजेश, चहेतु सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
