अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव बने संपूर्णानंद पाण्डेय।
ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना
वाराणसी। नई दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं मोहित नवानी ने शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ पर संगठन का विस्तार करते हुए संपूर्णानंद पाण्डेय को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा का राष्ट्रीय सचिव के पद मनोनीत किया और साथ ही कहा की पाण्डेय एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ हिंदुत्व का समर्थक है। संपूर्णानंद पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव का दायित्व देने के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं तथा मै संगठन को भी आश्वस्त करता हूं कि अपने देश में सभी हिंदुओं को संगठित कर भारतीय संस्कृति व सभ्यता और सनातन परम्परा को संरक्षित करना मेरा उद्देश्य रहेगा। संगठन की तरफ से अमित तिवारी. राम जी सिंह. प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र. डा चंद्र प्रताप सिंह. अजय मिश्रा. डा वैभव सिंह. संजय दुबे. हर्षित सिंह, राजू चौबे आदि ने बधाई दी।
