Kashi ka News. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दर्जनों पदाधिकारीयों के संग कांग्रेस मे शामिल।

 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दर्जनों पदाधिकारीयों के संग कांग्रेस मे शामिल।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जिला कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमाशंकर पटेल एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने अपने दर्जनों सम्मानित पदाधिकारियों और सहयोगियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी राजेश तिवारी के हाथों संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया। सदस्यता ग्रहण कराते हुए राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदर्श और संघर्ष की वह धारा है जिसने देश को आज़ादी दिलाई और संविधान दिया।आज जो साथी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, वे इसी विचारधारा से प्रेरित होकर जनता की सेवा करने आए हैं। मैं इन्हें विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस पार्टी हर कदम पर इनके साथ खड़ी रहेगी। यह नए साथियों का जुड़ना कांग्रेस की ताकत को दोगुना करेगा। हम सब मिलकर संगठन को मज़बूत करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारें जनता की समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और नौजवानों की बदहाली, शिक्षा और स्वास्थ्य की लचर स्थिति जनता को त्रस्त कर रही है। ऐसे में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो संवैधानिक मूल्यों, भाईचारे और न्याय की रक्षा कर सकती है। आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जनआंदोलन की धार को और तीखा करेंगे। कांग्रेस पार्टी के नव सदस्य बनने पर रमाशंकर पटेल एवं अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि हमने कांग्रेस परिवार से जुड़कर एक नई ऊर्जा महसूस की है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने सदैव देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की रक्षा की है। हम सब संकल्प लेते हैं कि जनता की सेवा और संगठन को मज़बूत करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे और कांग्रेस के परचम को बुलंदी पर ले जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, अनिल श्रीवास्तव, रमा शंकर पटेल, प्रो अखिलेश पाण्डेय, कमला प्रसाद, सुभाष वर्मा, आसिफ अहमद, रकीब, डॉ रामजी, मो यासीन, डॉ संजय सिंह, सुनील तिवारी, पीयूष श्रीवास्तव, रोहित मौर्य, प्रेम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।