Kashi ka News. हरे कृष्णा ज्वेलर्स मुगलसराय के लकी ड्रॉ मे सुनील केशरी ने जीता एक्टिवा स्कूटी।

 हरे कृष्णा ज्वेलर्स मुगलसराय के लकी ड्रॉ मे सुनील केशरी ने जीता एक्टिवा स्कूटी।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

मुगलसराय। हरे कृष्णा ज्वेलर्स के शोरूम परिसर मे आज किसना डायमंड लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। लकी ड्रा मे ग्राहक सुनील केशरी ने एक्टिवा स्कूटी जीती। ज्वेलरी शोरूम के प्रवक्ता ने बताया कि किसना डायमंड ज्वेलरी की ₹25,000 या उससे अधिक की खरीद पर ग्राहकों को लकी ड्रॉ कूपन प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से स्कूटी या कार जीतने का सुनहरा अवसर मिलता है। आने वाले प्रत्येक सप्ताह हरे कृष्णा ज्वेलर्स पर दो स्कूटी के लकी ड्रॉ आयोजित किए जाएंगे। साथ ही दिवाली तक कुल 18 स्कूटी और 3 कार के लकी ड्रॉ पूरे किए जाएंगे। ग्राहकों के विश्वास को और मजबूत बनाने के लिए किसना डायमंड विशेष ग्राहक नीति प्रदान करता है। इसमें 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज पॉलिसी बिना किसी छुपे कटौती के उपलब्ध है। साथ ही आजीवन निशुल्क रिपेयर और पॉलिश की सुविधा भी दी जाती है। ये नीतियां ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी को निवेश के रूप में अपनाने का भरोसा देती हैं। उल्लेखनीय है कि किसना डायमंड-हरे कृष्णा ग्रुप विश्व की अग्रणी डायमंड निर्माता कंपनी है, जो 85 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का संचालन और आपूर्ति करती है। मुगलसराय में जो प्यार और विश्वास ग्राहकों से मिल रहा है, उसके लिए हरे कृष्णा ज्वेलर्स, मुगलसराय में किसना डायमंड लकी ड्रॉ मे आज सुनील केशरी को एक्टिवा स्कूटी विजेता घोषित किय गया।