Kashi ka News. वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का वाराणसी में हस्ताक्षर अभियान।

 वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का वाराणसी में हस्ताक्षर अभियान।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी द्वारा आज कैंट चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की प्रतिमा के समक्ष “वोट चोर गद्दी छोड़ो” आंदोलन के तहत वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया कार्यक्रम का शुरुआत पं कमलापति त्रिपाठी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल तथा महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने सँयुक्त रूप से किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार आज देश और प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। चुनाव में जनादेश को चुराकर सत्ता में बने रहना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। जनता की आवाज़ दबाने के लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं, आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके हर विरोधी स्वर को कुचलने की कोशिश हो रही है।वाराणसी की धरती, जिसने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाई है, आज फिर एक ऐतिहासिक आंदोलन की साक्षी बन रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर इस ‘भ्रष्ट और जनविरोधी’ सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी। यह हस्ताक्षर अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता का घोषणा पत्र है कि अब भाजपा की तानाशाही और धोखेबाज़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आने वाला समय कांग्रेस और जनता की साझी लड़ाई का होगा और यह आंदोलन पूरे देश में जनक्रांति का रूप लेगा।यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिले वार/विधानसभा वार/ब्लाक वार/वार्ड वार कार्यक्रम चलाया जाएगा जिसमें प्रतिरोध सभाएं, हस्ताक्षर अभियान, मशाल जुलुश, पदयात्राएं, जागरूकता अभियान, डोर टू डोर जागरूकता आदि कार्यक्रम चलाकर जनता के समक्ष वोट चोरों का पोल खोला जाएगा। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि आज का यह हस्ताक्षर अभियान इस बात का प्रतीक है कि अब लोग चुप नहीं बैठने वाले। यह जनआंदोलन आने वाले समय में सरकार की नींव हिला देगा। कांग्रेस पार्टी हर गांव, हर गली और हर घर तक जाएगी और जनता की आवाज़ बनेगी। अब यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं बल्कि हर आम नागरिक की है जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना चाहता है। हम सड़क से सदन तक जनता की आवाज़ बुलंद करेंगे। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या लोगों का जुड़ना समर्थन करना इस बात का सबूत है कि वाराणसी अब "वोट चोर गद्दी छोड़" आंदोलन के लिए तैयार है। यह आंदोलन भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा और लोकतंत्र को बचाने की इस जंग में कांग्रेस हर नागरिक के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी यह अभियान पूरे एक माह चलाएगा जाएगा व एकत्रित मांग पत्र राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से चुनाव आयोग को भेज जाएगा। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रजानाथ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, भगवती चौधरी, पंकज सोनकर, फसाहत हुसैन, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, अरुण सोनी, विरेन्द्र कपूर, मनीष मोरोलिया, विनोद सिंह, राकेश चन्द्र शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, असलम खान, अरविन्द कुमार, विकास कौण्डिल्य, प्रमोद वर्मा, मनोज वर्मा मनु, हसन मेहदी कब्बन, रामकेश यादव, वंदना जायसवाल, यासीन राईन, मनोज यादव, अनिल पटेल, रोहित दुबे, अफसर खान, खालिद सिद्दीकी, सदानन्द तिवारी, संतोष मौर्य, पीयूष श्रीवास्तव, रामजी गुप्ता, सजीव श्रीवास्तव, शशि सोनकर, आशुतोष, पुलक, आदिल, सुशील पाण्डेय, राजू गुप्ता, संतोष चौरसिया, राजेश्वर विश्वकर्मा समेत सैकडी लोग उपस्थित रहे।