Kashi ka News. मथुरा में बकरी अनुसंधान केंद्र बंद करने को लेकर अनशन।

 मथुरा में बकरी अनुसंधान केंद्र बंद करने को लेकर अनशन।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। मथुरा गोविन्द, गोपाल की धरती है। भूलोक के किसी भी भूभाग पर रहनेवाले सनातनी और सनातन सिद्वान्त पर विश्वास रखनेवाले व्यक्ति की तरफ से सकारात्मक ऊर्जा मथुरा की तरफ उठती है। सनातनियों में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपार श्रद्धा और विश्वास है। मथुरा की धरती गौरांग लीलाओं से भरी पड़ी है। उक्त बातें चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार एवं त्रिशूल धारी आनंद भैरव महाराज, श्री कुलपीठ अपने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक ऊर्जा मधुरा के बड़े भूभाग (785 एकड़) पर बकरी पालन, प्रजनन, विचरण से दूषित होती है। जिससे विभ्रम की स्थिति बनती है। शास्त्र के अनुसार बकरी नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है और इससे हिन्सा-प्रतिहिन्सा को बढ़ावा मिलता है। अनशन के माध्यम से हम लोग अपनी बात सरकार तक पहुंचा रहे है, अगर मांग पूरी नहीं होती है तो जन आंदोलन करने को हम लोग बाध्य होगे। अत: सरकार से अपील है कि "बकरी अनुसन्धान केन्द्र" को तत्काल बन्द किया जाए।