Kashi ka News. जगन्नाथ शास्त्री के आचार्यत्व मे हुआ आदित्य वतम पूजा।

 जगन्नाथ शास्त्री के आचार्यत्व मे हुआ आदित्य वतम पूजा।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। भारत राष्ट्र के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णु: कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को प्रात: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के त्रंबकेश्वर हाल में कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री की देखरेख में दक्षिण भारत से आए हुए वैदिक विद्वानों ने आदित्य व्रतम की पूजा की। तत्पश्चात आए हुए सभी श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान सूर्य को अर्ध्य प्रदान किया। सायं सूर्यनारायण मूर्ति कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान पंडित सूर्य किरण शर्मा जी के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों ने नीलकंठ महादेव मंदिर के पास चंडी हवन, अन्नपूर्णेश्वरी हवन तथा सौंदर्य लहरी हवन किया। आंध्र प्रदेश से पधारे वैदिक विद्वान कल्पल्ली वेंकटेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में पी वी सुब्रमण्यम, चेरू सीताराम, वी रोहित, एन सांबा शिवा, वी वी रमणमूर्ति, पी काली प्रसाद शर्मा, डी श्रवण, जी एल एन शर्मा, जी आदित्य, एम वी शरण कुमार शर्मा, पी श्रीनिवास आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र होम किया। कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि वैदिक यज्ञ में तिरुमला तिरुपति देवस्थानम से आए 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा एक लाख 116 बिल्व फल से हवन किया गया। तेलुगु वैभव कार्यक्रम के अंतर्गत आवधान सप्ताह मे डॉ धूलिपाल महादेव मणि ने प्रवचन दिया। कार्यक्रम के दौरान पं नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामुहिक अर्चना की गई। श्री राम कवचम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में वेद की सभी शाखाओं को समर्पित 16 शिवलिंगों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी, अमृतानंद स्वामी,आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री, विश्वनाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। कल सोमवार को श्री शिव पार्वती शांति कल्याण उत्सव के साथ कलारत्न वेमुरी वेंकटविश्वनाथ का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।