Kashi ka News. रामनगर जोन कार्यालय पर भूमाफियाओं की निगाह-राघवेन्द्र चौबै

 रामनगर जोन कार्यालय पर भूमाफियाओं की निगाह-राघवेन्द्र चौबै

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबै ने वक्तव्य जारी करके प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम को चार जोन में बांटे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस समय नगर निगम में आठ जोन वरुणा, भेलुपुर, आदमपुर, दशाश्वमेध, कोतवाली, रामनगर, सारनाथ, ऋषि मंडवी है, बावजूद नगर निगम आम जनता की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में असफल रहा है, जिसके चलते आम नागरिकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से अनेको बार धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को कई बार पत्रक देकर ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो सका, जिसके चलते महानगर के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों का पैदल चलना मुश्किल है, कहीं सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है तो कहीं कुडा का अंबार लगा हुआ है। एक तरफ नगर निगम का विस्तार कर सौ वार्ड कर दिए गए, जितने भी नए वार्ड बनाए गए हैं उन वार्डों की हालत सबसे ज्यादा बदतर है। इन नये वार्डों में नगर निगम का कोई भी सक्षम अधिकारी आज तक नहीं पहुंच पाया हैं, समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और नगर निगम के अधिकारी इन समस्याओं का समाधान तक नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश सरकार द्वारा नगर निगम को आज चार जोन में बांटे जाने की योजना बनाई जा रही है, निश्चित रूप से यह काशी की जनता के साथ घोर अन्याय है और आने वाले समय में काशी वासियों को और भी गम्भीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता यह किसी भी किमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और शीघ्र ही प्रदेश सरकार के इस फैसले के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जनआंदोलन चलाया जाएगा। चौबे ने कहा कि सत्तापक्ष के लोगों के सहयोग से भूमाफियाओं की नजर रामनगर जोन कार्यालय पर लगी है। इसलिए सत्ता पक्ष एवं भूमाफिया नगर निगम को चार जोन में बांटने का प्रयास कर रहे हैं ताकि रामनगर जोन पर कब्जा किया जा सके, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता भूमाफियाओं के मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल होने नहीं देंगे व शीघ्र ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाकर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।