Kashi ka News. श्री पाराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद द्वारा यज्ञो वै विष्णुः का शुभारंभ।

 श्री पाराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद द्वारा यज्ञो वै विष्णुः का शुभारंभ।

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। तेलंगाना की प्रसिद्ध संस्था श्री पाराशर वैदिक आगम वेद शास्त्र परिषद के तत्वावधान में भारत राष्ट्र के सुख समृद्धि एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान यज्ञों वै विष्णु: कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को प्रात: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के त्रंबकेश्वर हाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मीडिया संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक एवं मुख्य आचार्य पंडित जगन्नाथ शास्त्री ने देशभर से आए श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया।तत्पश्चात श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण जी ,डॉ ब्रह्म श्री सामवेदम षणमुख शर्मा, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री एवं श्रृंगेरी मठ के चेल्ला विजय कुमार शास्त्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को समर्पित किए जाने वाले एक किलो स्वर्ण के नाग को श्रद्धालु भक्तों के दर्शनार्थ सभागार के मुख्य मंच पर लाया गया। इससे पूर्व प्रातः सभी भक्तों द्वारा पं जगन्नाथ शास्त्री के नेतृत्व में श्री गणपति पूजा की गई। इसके बाद दीक्षा समारोह कंकण पहनना, श्री गणपति व्रत यज्ञ का प्रारंभ हुआ। साथ ही भागवत गीता का सामूहिक पाठ श्रीमननारायणीयम पाठ किया गया। सायं ब्रह्मश्री डॉ पुप्पवरपु सिंहाचला शास्त्री द्वारा संपूर्ण रामायण हरि कथागान प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात दक्षिणभारत के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी।कार्यक्रम के दौरान पं नोरी कल्याण सुंदर एवं ब्रह्मश्री नोरी सुब्रमण्यम शास्त्री की देखरेख में श्री चक्रनवावरण की सामुहिक अर्चना की गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पुष्पगिरि पीठाधिपति एवं जगतगुरु श्री श्री अभिनवोद्दंड विद्या शंकर भारती स्वामी, अमृतानंद सरस्वती स्वामी, डॉ ब्रह्मश्री सामवेदम षणमुख शर्मा, आंध्रा आश्रम के ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री एवं श्रृंगेरी मठ के चेल्ला विजय कुमार शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।