Kashi ka News. सांसारिक समस्याओ के निदान हेतू मनुष्य को सत्संग की शरण में आना चाहिए-हितांशु महाराज

 सांसारिक समस्याओ के निदान हेतू मनुष्य को सत्संग की शरण में आना चाहिए-हितांशु महाराज

ब्यूरो चीफ़ आनंद सिंह अन्ना 

वाराणसी। ईश्वरगंगी के नई बस्ती क्षेत्र में स्थित विष्णु गुप्ता अचार वाले के आवास पर दतिया मध्य प्रदेश से पधारे सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक हिमांशु महाराज ने देवी भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कहा कि इस कलियुग में वास्तव में घर में सुख शांति एवं आरोग्य की प्राप्ति भजन एवं सत्संग से ही मिल सकता है, क्योंकि यदि अन्न से मनुष्य का शारीरिक भूख समाप्त होता है तो भजन से उसे आत्मिक शान्ति मिल सकती है एवं उसी को प्राप करने से ही मनुष्य का लोक एवं परलोक साँवार सकता है। कथा प्रथम दिवस पर पूज्य महाराज का माल्यपर्ण विष्णु प्रसाद गुप्ता व ममता गुप्ता, जय शंकर प्रसाद गुप्ता व अर्चना गुप्ता, निखिल गुप्ता व स्वर्णा, विपुल गुप्ता (प्रखर), बिंदु लाल गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता व दीक्षा मोदनवाल, प्रमोद यादव, राजेश सेठ ने किया।